पेरिस। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब को पाने के लिए उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा।
31 वर्षीय खिलाड़ी के दम पर उनके क्लब रियल मैड्रिड ने हाल के महीनों में चैंपियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरोपीयन चैंपियनशिप जीती है।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब उन्हें लंबे समय से उनके प्रतिद्वंद्वी रहे बार्सिलोना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर मिला। सबसे ज्यादा बार बैलन डी’ओर खिताब जीतने के मामले में रोनाल्डो अब मेसी से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
मेसी ने 5 बार यह खिताब जीता है।इस बार मेसी खिताब की दौड़ में दूसरे पायदान पर रहे जबकि फ्रेंच स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन तीसरे नंबर पर रहे।
रोनाल्डो का 2016 खास
रोनाल्डो ने इस साल खेले गए 42 मैचों में 38 गोल किए और 14 गोल करने में मदद की। 2016 में यूरोप की शीर्ष पांच लीग में कम से कम 10 गोल करने वाले खिलाड़ियों में सबसे जल्दी गोल करने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे।
उनसे आगे फाल्काओ (59.6) और लुइस सुआरेज (82.57) रहे। ला लीगा में हुए 39 गोलों में से 30 में उनकी सीधी भूमिका रही। इसमें उन्होंने 31 गोल किए और 8 में मदद की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal