चांग्लांग। असम रायफल ने बुधवार अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के धरमपुर इलाके में अभियान चलाते हुए असम के प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) स्वाधीन के दो कैडरों को ढेर कर दिया।
इस दौरान छह उल्फा आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कैडरों में एक महिला कैडर भी शामिल है। आतंकियों के पास से एक एके-47 रायफल, एक पिस्तौल, मोबइल फोन के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
समाचार को चांग्लांग जिले के डीएसपी एनइटे ने बताया कि असम रायफल चांग्लांग जिले के घने जंगलों में लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में दोपहर के समय जिले के धरमपुर-1 और विजपुर में उल्फा (स्व) के छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने को कहा। आतंकियों द्वारा फायरिंग किए जाने के चलते सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
डीएसपी ने बताया कि दोनों आतंकियों के शव और गिरफ्तार कैडरों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाला इलाका काफी जंगली और दूर-दराज में है। इसके चलते पूरी जानकारी मिलने में अभी समय लगेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal