नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के बाद AIADMK की कमान संभालने वाली प्रबल दावेदार शशिकला नटराजन पार्टी की महासचिव होंगी। पार्टी के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
पार्टी का रिमोट शशिकला के पास जाने की अटकलें पहले से ही तेज थी। प्रेस विज्ञप्तियों में शशिकला को चिनम्मा (छोटी अम्मा) कहकर भी संबोधित किया गया है।
अन्ना द्रमुक में पार्टी अध्यक्ष का पद नहीं है यहां जनरल सेक्रेटरी के रूप में जयललिता ही सर्वेसर्वा थीं और उनके निधन से यह पद खाली पड़ा है। शशिकला की आंखे इसी पद पर गड़ी हैं। वो खुद या अपने सबसे विश्वस्त को ही रिमोर्ट कंट्रोल थमाना चाहती हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal