https://youtu.be/BeZaWNZOUp8
मुंबई। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स की चर्चा खूब हो रही है, जिसे इंडिया में कम ही लोग जानते हैं, बांग्लादेशी मॉडल और एक्टर आलम उर्फ अलोम बोगरा की। अलोम की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उनके फॉलोअर्स ने फेसबुक पर कई फैन पेज बना रखे हैं।
इसी साल जुलाई में मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में अलोम भी मौजूद थे। इस दौरान मीडिया और सारे लोग अलोम के करीब थे। प्रैक्टिस के बाद बांग्लादेशी टीम के प्लेयर्स ने देखा कि हर कोई मोबाइल कैमरे से अलोम के साथ सेल्फी ले रहा है।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्लेयर तस्कीन अहमद के मुताबिक, अलोम हमारे फेवरेट हीरो हैं। वहीं टीम के एक और प्लेयर मुश्तफिकुर रहीम कहते हैं- अलोम हमारे वन एंड ओनली हीरो हैं।
अलोम का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है। अलोम का जन्म बेहद गरीब फैमिली में हुआ। उनके पिता चनाचूर बेचकर गुजारा करते थे। अलोम जब 10 साल के थे तो उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दूसरी शादी कर ली।
इसके बाद अलोम ने पढ़ाई छोड़कर सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया। हालांकि बाद में सीडी का बिजनेस नहीं चला तो अलोम ने केबल नेटवर्क बिजनेस का काम शुरू कर दिया।
अलोम ने अपने गांव इरुलियासे ही इसकी शुरुआत की। सीडी और केबल के बिजनेस से अलोम की मंथली इनकम महज 70-80 रुपए होती थी।
अलोम गांव में अपने बिजनेस और फैमिली के साथ खुश थे। अलोम की फैमिली में उनकी वाइफ सूमी अख्तर और दो बच्चे बेटा अबीर और बेटी अलो हैं। अलोम के मुताबिक, उन्होंने गांव में रहते हुए अपने हाथ से कमाना और खाना सीखा।
https://youtu.be/0XkWjsaLvU8
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal