मुंबई। राधे मां के प्रमुख सेवादार संजीव गुप्ता ने बताया कि राधे मां अपने सेवादारों के साथ कांदीवली चारकोप स्थित चैतन्य गगनगिरी गौशाला पहुंचीं। उसके के बाद राधे मां ने गायों को चारा, दाना एवं पानी पिलाया|
राधे मां के अनुसार वेदों में गायत्री मंत्र और गाय को सर्वोत्तम स्थान दिया गया है, इन्हें वेदों की मां कहा जाता है। गाय की सेवा से जहां रोगों से छुटकारा मिलता है, वहीं सभी कष्टों का निवारण होता है। संभव हो सके तो गौपालन करना चाहिए।
गौपालन में असमर्थ हो तो गौशालाओं में जाकर गौ सेवा करनी चाहिए। साथ ही यथाशक्ति गौशालाओं को दान करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने राधे मां चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गौशाला को दान दिया।
इस मौके पर टल्ली बाबा, छोटी मां, शिव गुप्ता, राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal