मुंबई। नगरपालिका के चुनाव में महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे द्वारा दिए गए विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
नगरपालिका के तीसरे चरण के चुनाव में पैठण में आयोजित एक चुनावी सभा को रावसाहेब दानवे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मतदान के पहले का दिन महत्वपूर्ण होता है। इस दिन घर में लक्ष्मी आती हैं। लक्ष्मी को स्वीकार करना चाहिए। दानवे का बयान मतदाताओं के बीच बांटे जाने वाले नोट से संबंधित था।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर तीखी टिप्पणी हुई थी। अब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal