मुंबई। स्टार प्लस पर सुपर डांसर शो के पहले विजेता का खिताब मुंबई की दित्या नाम की लड़की ने जीता है।
इस म्यूजिकल के शो के फिनाले में बाकी चार दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए मुंबई के करीब नालासोपारा की रहने वाली नौ साल की दित्या सागर भांडे ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल में उनका मुकाबला खिताब के दूसरे चार दावेदार- मासूम, दीपाली, लक्ष्मण और योगेश से हुआ, जिसमें आखिरी बाजी दित्या के नाम रही।
शो के जजों की टीम शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और निर्देशक अनुराग बसु के अलावा मेहमान के तौर पर आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर फिनाले में मौजूद थे, जो अपनी आने वाली फिल्म ओके जानू का प्रमोशन करने वहां पंहुचे थे।
जीत के बाद रोमांचित दित्या ने कहा कि ये जीत उनके लिए बहुत महत्व रखती है। वे इसे अपनी जिंदगी का सबसे शानदार लम्हा बताया। ट्राफी के साथ दित्या को सोनी चैनल की ओर से 15 लाख रु नकदी का ईनाम मिला है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal