सिलीगुड़ी। भारतीय Woman Football टीम ने मंगलवार को सैफ चैम्पियनशिप मैच में अफगानिस्तान को 5-1 के बड़े अंतर से करारी मात दी।
कंचनजंगा स्टेडियम में हुए मैच में कमला देवी ने तीसरे मिनट में ही पहला गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिलाई। मैच के 30वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी सस्मिता मलिक ने गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।
तीन मिनट बाद ही कमला देवी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दाग दिया। मध्यांतर से ठीक पहले भारतीय टीम ने एक और गोल हासिल किया। इस बार अनुभवी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का ने यह गोल दागा, जिसकी बदौलत भारतीय टीम मध्यांतर 4-0 की बढ़त हासिल की।
अफगानिस्तान की खिलाड़ियों ने मध्यांतर के बाद भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति उन्हें गोलपोस्ट से दूर रखने में सफल रही। अंतत: अफगान टीम मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले अपना पहला गोल दागने में सफल रही।
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को मात देते हुए भारत की खिलाड़ी संजू ने पांचवां गोल दाग दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal