आसनसोल। एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई। यह घटना बर्दवान जिले के जामुडिया थाना इलाके में हुई।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जामुडिया के निघा इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को गंभीर हालत में पड़ा देख कर जामुडिया थाने को खबर दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर एवं आखों के आस-पास गंभीर जख्मों के निशान पाये गए।
प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि उक्त महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal