कराची। पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रुप से मछली मारने के आरोप में 66 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और एक अदालत ने आज उन्हें हिरासत में भेज दिया।
भारतीय मछुआरों को उनकी पांच नौकाओं के साथ कल शाम गिरफ्तार किया गया तथा एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेज दिया।
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कल भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को अरब सागर में पाकिस्तानी जल क्षेत्र में रहने के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके पहले उन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र से बाहर जाने की चेतावनी दी गयी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal