रांची। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सभी झारखंडवासियो को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि नए साल में हम नये उत्साह और संकल्प के साथ राज्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनेगा और हम झारखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के नए अध्याय गढ़ने के लिए राज्य के लोग कृत संकल्पित हो। डिजिटल भारत की दिशा में राज्य की जो उपलब्धियां हैं उसे आगे ले जाया जायेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal