सिडनी। पूर्व WWE चैंपियन एल्बर्टो डेल रियो को ऑस्ट्रिया पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी का कारण अपने भाई के साथ एक घातक फाइट करना है।
सूचना के अनुसार पिछले साल WWE छोड़ने के बाद रियो एक इंडिपेंडेंट रेसलिंग लीग के लिए काम कर रहे हैं। बीते कुछ समय से रियो मारपीट करने के कारण सुर्खियों में हैं।
उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी महिला दोस्त पेज को गलत ढंग से छूने के आरोप में एक लोकल रेसलर की पिटाई कर दी थी। इस रेसलर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस रेसलर ने कहा था कि वह रियो के खिलाफ केस करेगा।
कई रेसलिंग वेबसाइट और ब्लॉग के मुताबिक डेल रियो एक रेसलिंग शो के लिए अपने भाई एल हिजो डेल डोस कारा के साथ ऑस्ट्रिया के एक नाइट क्लब में फाइट करते हुए पकड़े गए। यहां से उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यह घटना 30 दिसंबर की रात की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई पुलिस की कस्टडी में भी जमकर लड़े।
डेल रियो के भाई और लड़ाई में शामिल दूसरा व्यक्ति फिलहाल ऑस्ट्रिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि पेज और डेल रियो ने सगाई कर ली है। पेज ने खुद इसकी घोषणा की है। पेज और रियो दोनों को फिलहाल WWE से बाहर हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal