कर्नाटक। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री एच.एस. महादेव प्रसाद का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। वह लगभग 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
सीएम सिद्दारमैया ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने कहा, उन्होंने अपना सबसे अच्छा और भरोसेमंद साथी खो दिया है। उनके निधन से कांग्रेस को भारी क्षति हुआ है। राज्य में आज सरकारी अवकाश रखा गया है और 3 दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई।
महादेव प्रसाद आज शहर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। वह रात में एक होटल में रूके हुए थे। जहां हृदय गति रूक जाने से उनकी मौत हो गई। सुबह उनके अधिनस्थ अधिकारियों ने फोन करके उन्हें जगाया तो कमरे से कोई आवाज नहीं सुनाई दी।
आशंका होने पर दुसरी चाबी से कमरे को खोलने पर उन्हें बिस्तर पर बेहोश पाया गया। मंत्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रसाद चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट विधानसभा सीट से 5वीं बार विजयी बने थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal