Tuesday , April 29 2025

ब्राजील: दो ड्रग्स तस्कर के बीच जेल में खूनी जंग, 60 की मौत

brazilब्राजीलिया। ब्राजील के अमेजोनास प्रांत के मनाउस शहर की जेल में रविवार रात दो ड्रग्स तस्कर गिरोहों के बीच दंगा भड़क उठा। इस खूनखराबे में 60 कैदी मारे गए हैं। सोमवार सुबह दंगे को रोका जा सका।

अमेजोनास प्रांत के सुरक्षा प्रमुख सर्गियो फोंटेस ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस अफरातफरी में तमाम कैदी जेल से फरार भी हो गए हैं।

खूनखराबे साउ पाउलो के फर्स्ट कैपिटल कमांड गुट भी शामिल था और रियो डि जेनेरियो के रेड कमांड गुट के बीच हुआ। दोनों गुटों के बीच शांति का समझौता पिछले साल टूट गया था।

उन्होंने बताया कि कैदियों ने 12 सुरक्षागार्डों की बंदूकें छीन लीं। रेड कमांड गुट ने दूसरे गुट के 74 कैदियों को बंधक बना लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। ब्राजील में इससे पहले 1992 में साउ पाउलो शहर की करानदिरू जेल में दंगा भड़का था, जिसमें 111 कैदी मारे गए थे। तब एक जेल से दूसरी जेल ले जाते वक्त खूनी संघर्ष छिड़ा था।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com