जम्मू। J&K में हुई भारी बर्फबारी और बारिश के कारण श्रीनगर और जम्मू को जोडऩे वाले राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। आज सुबह से ही जवाहर सुरंग और बानिहाल के पास भारी बर्फबारी हो रही है।
300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बर्फबारी हुई। इससे लगातार तीसरे दिन राजमार्ग को बंद करना पड़ा और कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ।
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकारी ने बताया कि शहर में कल 52.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अभी और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बीकन विभाग राजमार्ग को साफ करने में लगा है। नेशनल हाईवे पर फिसलन और बर्फ के कारण सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal