रुड़की। आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं महिला वाहिनी के सदस्यों ने ऋषभ पंत के भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम में चयन किए जाने पर बधाई दी। केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि ऋषभ पंत के भारतीय टीम में चयन होने पर आंदोलनकारियों और प्रदेश के लिए प्रतिष्ठा की बात है। उत्तराखंडियों का उन्होंने सिर ऊंचा उठाया है।
उन्होंने कहा समिति 215 दिन से स्टेशन पर आंदोलन कर रही है। यदि स्टेशन पर कार्य शीघ्र नहीं होते हैं तो वे 11 मार्च को आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर कमला बमोला, सरोज, बसंती मेहरा, सम्पति, रामेश्वर, राजेंद्र काला, अनुसुया प्रसाद, सरस्वती, लीला, रामेश्वरी, सच्चिदानंद, सीताम्बरी, विमला, लक्ष्मी, सुमित्रा अनीता, दर्शनी आदि लोग उपस्थित रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal