लखनऊ। CM अखिलेश यादव की करीब 11 बजे से मुलायम सिंह यादव के आवास पर मुलाकात से पार्टी की आतंरिक जंग के समाप्त होने की संभावनाएं बढ़ रही है। जनता को इस बातचीत के नतीजे का बेसब्री से इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार दोनों में बातचीत मुलायम सिंह यादव के सरकारी आवास पर चल रही है। आवास में मुलायम सिंह के खास और परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति तथा राज्यसभा सदस्य संजय सेठ भी मौजूद हैं।
इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने अपने रुख में यू-टर्न लेते हुए सत्ता में पार्टी की वापसी पर अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है वह जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भर का दौरा करेंगे। यादव ने मुख्यमंत्री से किसी विवाद से भी इंकार किया और कहा कि पिता-पुत्र में कोई विवाद नहीं है।
मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव से राजनीतिक विवाद 21 जून से कौमी एकता दल के सपा में विलय से शुरु हुआ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal