लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव सर्वमान्य नेता हैं और पार्टी में सबकुछ ठीक ठाक है।
उन्होंने कहा कि मुख्मयंत्री अखिलेश यादव ने अच्छे कार्य किये हैं जिससे उनकी छवि अच्छी बनी है और वे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।
पार्टी में मचे घमासान पर श्री पांडे ने केचल इतना ही कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद किसी दल से बंधा नही होता। वह विधानसभा अध्यक्ष हैं इसलिए ऐसे किसी प्रश्न का उत्तर देना उनके लिए जरुरी नही।
श्री पांडेय विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आंध्र प्रदेश के अमरावती में आगामी 10 से 12 फरवरी तक आयोजित हो रहे देश के राष्ट्रीय महिला संसद के आयोजन के बारे में प्रेस से बातचीत कर रहे थे। आंध्रप्रदेश विधानसभा, आंध्र प्रदेश सरकार और माईस एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के संयुक्त तत्वावधान में यह राष्ट्रीय महिला संसद का आयोजन किया गया है।
श्री पांडेय ने बताया कि सम्मेलन में देश की विभिन्न विधानसभाओं की लगभग 401 महिला विधायक, 91 महिला सांसदों के साथ–साथ सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लगभग दस हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में आठ सत्र होंगे जिसमें महिला सशक्तीकरण में सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियां, काउंसिलिंग और महिलाओं के बीच सेतू भाग–एक, निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का स्थान, स्वयं का आदर्श स्वयं बने, काउंसिलिंग और महिलाओं के बीच सेतू–द्वितीय, महिला सषक्तीकरण में लोकशाही प्रक्रिया, स्वयं की पहचान और भविष्य की दिशा और राजनीति की महिलाएं वैश्विक स्तर पर परिवर्तक रहेगी विषयों पर विचार–विमर्ष किया जाएगा।
प्रेस कांफ्रेस में मौजूद माईस एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के संस्थापक प्रो. राहुल विष्वनाथ कराड ने बताया कि इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेषन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन की शुरुआत 2011 में युवा सम्मेलन से की गयी थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal