Thursday , February 19 2026
लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें आज क्या है कीमत

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें आज क्या है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है. लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 14 से 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, डीजल का दाम 16 से 18 पैसे बढ़ाया गया है.लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें आज क्या है कीमत

पेट्रोल की कीमत में इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 75.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में यह 83.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता की बात करें तो यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 78.53 रुपये चुकाने होंगे. चेन्नई में यह 78.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 67.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत 71.79 रुपये, कोलकाता 70.05 और चेन्नई में 71.42 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 36 दिन बाद बढ़ोतरी की गई थी. गुरुवार को इसमें 16 से 17 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. डीजल की बात  करें तो इसकी कीमतों में 10 से 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में जारी उथल पुथल की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह उथल-पु‍थल देखने को मिल रही है. इसके साथ ही कमजोर रुपया भी तेल कंपनियों की लागत बढ़ाने का काम कर रहा है.

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com