उत्तरप्रदेश के बस्ती में आज सुबह हाहाकार मच गया। दरअसल आज सुबह बस्ती में एक निर्मानाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है और दो से ज्यादा मजदूर अभी भी मलबे में फसे हुए है। इन मजदूरों को निकलने के लिए स्थानीय अधिकारियों की निगरानी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 
जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 (नेशनल हाईवे नंबर 28) पर स्थित फुटहिया चौराहे पर घटित हुई है। बीते कुछ महीनों से इस ब्रिज पर लगातार काम चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए है और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि यूपी में इस साल ऐसी ही दो घटनाएं पहले भी हो चुकी है। मई में वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा राहगीरों पर गिर जाने से 18 लोगों की मौत हो गयी थी और अभी कुछ दिनों पहले ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड का एक हिस्सा ढह गया था और उसमे एक कार भी गिर गयी थी। हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आयी थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal