उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि जब तक अमेरिका प्योंगयांग के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा, तब तक उनका देश किसी भी तरह निःशस्त्रीकरण नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव के आगे उत्तर कोरिया परमाणु निःशस्त्रीकरण नहीं करेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री री योंग हो ने वाशिंगटन पर कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार विहीन करने पर बातचीत में रुकावट पैदा करने का आरोप लगाया। री ने महासभा से कहा कि वर्तमान रुकावट का कारण अमेरिका का प्रतिरोधी कदमों पर निर्भर होना है।
ये कदम विश्वास बहाली के लिए घातक हैं। अमेरिका पर भरोसा हुए बगैर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में विश्वास पैदा नहीं होगा। और ऐसी परिस्थिति में हम किसी भी तरह से खुद को पहले निःशस्त्र नहीं करेंगे।
विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका पहले परमाणु हथियार विहीन की नीति पर जोर दे रहा है। अपना उद्देश्य साधने के लिए वह प्रतिबंधों के सहारे दबाव का स्तर बढ़ाने में जुटा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal