पिछले कुछ महीनों से भारत के पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान से बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच अब रूस की तरफ से भारत को एक अच्छी खबर मिली है। हालाँकि इस खबर को सुन कर भारत का दूसरा मित्र देश अमेरिका जरूर खफा हो गया है।

दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने भारत और रूस के बीच प्रस्तावित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के सौदे को सहमति दे दी है। वे इसी हफ्ते इस सौदे पर हस्ताक्षर कर के इसे कानूनन मंजूरी भी प्रदान कर देंगे। यह जानकारी रुसी सरकार ने हाल ही में साझा की है। इस डील को संवैधानिक मंजूरी मिलने के बाद भारत रूस से सतह से हवा में लंबी दूरी तक प्रहार करने वाली एस-400 मिसाइलों की खरीदी कर सकेगा।

भारत और रूस की इस डील से पहले से ही नाराज चल रहा अमेरिका इस खबर को सुन कर भारत से खफा हो गया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका इस डील को लेकर पहले ही धमकी दे चूका है कि अगर भारत रूस से हथियारों की डील करता है तो अमेरिका उसपर कई तरह के प्रतिबन्ध लगा सकता है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस डील को लेकर अमेरिका की और से भारत को विभिन्न व्यापारों में मिलने वाली छूट और सब्सिडी को रोकने की घमकी दे चुके है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal