Wednesday , May 21 2025
अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के अंतर्गत मऊ में आयोजित भाजपा संगोष्ठी की झलक

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में भाजपा की संगोष्ठी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत मऊ जनपद में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भुजौटी स्थित एस आर प्लाजा में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन को प्रेरणा का स्रोत बताया।

सहजानंद राय ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि समाज सुधार की दिशा में भी उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने राज्य को आदर्श शासन का नमूना बनाया। भाजपा इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी और योगी सरकारें बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य कर रही हैं। महारानी अहिल्याबाई होलकर की विचारधारा को आत्मसात कर देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाया जा रहा है। आज की नई पीढ़ी को रानी अहिल्याबाई की जीवनी का अध्ययन कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि यह त्रिशताब्दी स्मृति अभियान मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मऊ जनपद में यह अभियान शत-प्रतिशत सफल होगा। उन्होंने रानी अहिल्याबाई के संघर्ष, शासन कौशल और सामाजिक सुधारों की चर्चा करते हुए उन्हें युगद्रष्टा बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्त, विजय राजभर, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, विजय नारायण शर्मा, प्रवीण कुमार गुप्त, डा. एच. एन. सिंह, राकेश मिश्रा, विनय कुमार, उत्पल राय, आनंद प्रताप सिंह, संगीता द्विवेदी, रमेश राय, राघवेंद्र राय शर्मा, प्रीतुलता पांडेय, ज्योति सिंह, संतोष सिंह, कृष्णकांत राय, पूनम सरोज, गिरीश राय, अंजनी सिंह, पूजा राय और अवधेश सोनकर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com