Wednesday , May 21 2025
रायबरेली

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायबरेलीराजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली जिले के डीह कस्बे में भावभीनी श्रद्धा के साथ किया गया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसपी सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस नेत्री किरन देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका विजन आधुनिक भारत की नींव था। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

प्रदेश कांग्रेस नेत्री किरन देवी ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं को आगे बढ़ाने वाले नेता थे। वहीं एसपी सिंह ने कहा कि उनका बलिदान देश की लोकतांत्रिक नींव को और मजबूत करता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा करेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com