इलाहाबाद। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री इलाहाबाद के दौरे पर जाएंगे। जहां पर वे प्रस्तावित परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
मिली जानकारी के आनुसार केन्द्रीय मंत्री इलाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 96 को फोर लेन जिसकी लागत लगभग 300 करोड़ है का लोकार्पण करेंगे।
300 करोड़ रुपए की लागत का फाफामऊ में गंगा नदी पर 6 लेन के पुल, इलाहाबाद में फोरलेन सड़क निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे।
इलाहाबाद-रीवा राजमार्ग को भी फोर लेन किया जाएगा। इसके यूपी के हिस्से का भी शिलान्यास किया जाएगा।
अंबेडकरनगर-वाराणसी-टांडा तक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा नदी के 6.11 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का भी शिलान्यास किया जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal