खैरीघाट, बहराइच। जिले के ग्राम मटेरा कला में बीती रात को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के फूस के मकान में आग लग गई। आग की लपटों में दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक मवेशी झुलसकर घायल हुआ है। उसका इलाज पशु चिकित्सक कर रहे हैं। वहीं लकड़ी की गुमटी भी जल गई है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेरा कला निवासी देवता पुत्र विश्वास गुरुवार रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी रात नौ बजे अज्ञात कारणों से फूस के मकान में आग लग गई। आग लगने से उसी में रखी परचून की गुमटी जल गई।
फूस के मकान में आग लगने से गाय और भैंस की जलकर मौत हो गई। जबकि एक गाय झुलसकर घायल हुई है। उसका इलाज चल रहा है। गांव के लोगों ने मशक्कत कर आग को फैलने से रोका।
सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल लालू प्रसाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि फूस के मकान के साथ गुमटी और दो मवेशियों की जलकर मौत हुई है। हजारों का नुकसान हुआ है। जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
रिपोर्ट: डॉ. डी. के. उपाध्याय
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal