बंगाल में हिन्दू विरोधी हिंसा को लेकर लखनऊ में हिन्दू संगठनों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को जीपीओ पार्क स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व ऋषि त्रिवेदी ने किया। वह अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके साथ अखिल भारत हिन्दू त्रिदंडी महासभा एवं हिन्दु सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Read It Also :- कसया अधिवक्ता संघ चुनाव में सुरेश सिंह अध्यक्ष, संजय वर्मा महामंत्री चुने गए
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप
ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में हिंदू समुदाय पर व्यवस्थित हमले हो रहे हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया।
ज्ञापन में कहा गया कि भीड़ हिंसा, धार्मिक टारगेटिंग, हिंदुओं की हत्या और पलायन जैसी घटनाएं पश्चिम बंगाल को अराजकता की ओर ले जा रही हैं। राज्य की राज मशीनरी निष्क्रिय दिख रही है।

ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग
नेताओं ने आरोप लगाया कि वक्फ अधिनियम में संशोधन की आड़ में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। उनका कहना है कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है, जो संविधान की भावना के खिलाफ है।
प्रदर्शन में शिशिर चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, बाबा महादेव, सिद्धार्थ दुबे, चंद्रमौली शुक्ला, पंकज तिवारी, अनुराग वर्मा, सचिन शुक्ला, विनय रस्तोगी, और कार्तिकेय मिश्रा समेत कई संगठन नेता मौजूद रहे।
उन्होंने राष्ट्रपति से न्याय, शांति और संविधान व्यवस्था की बहाली के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।