मुजफ्फरनगर। शामली जिले के घरीपुख्ता गांव में 25 वर्षीय एक दृष्टिहीन महिला के साथ उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजू (27) ने पीडिता के साथ तब दुष्कर्म किया। पीडिता जब घर में अकेली थी। उसके घर के लोग शादी समारोह में गए हुए थे। बाद में पीडिता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद राजू के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। वह अभी फरार है। उसे पकडने की कोशिश की जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal