Saturday , April 19 2025

सभी नेशनल हाइवे 11 नवंबर तक रहेंगे टोल फ्री

tolनई दिल्ली। बड़े डिनोमिनेशन के नोटों के ट्रेड से बाहर होते ही कारोबारी बाजार थम गया है। करेंसी लिक्विडिटी के टोटे के चलते छोट-मोटे कैश ट्रांजेक्शन करने के लिए पब्लिक के पसीने छूट रहे हैं।

दूध के बूथ से लेकर पेट्रोल पंप तक लोगों को 500 और 1000 नोटों को चलाने में कई परेशानियां सामने आ रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने सभी नेशनल हाइवे को टोल फ्री कर दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गडकरी ने बताया कि 11 नवंबर की आधी रात तक देश के सभी नेशनल हाइवे टोल फ्री रहेंगे।

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी 11 नवंबर की रात तक राज्य की सभी सड़कों को टोल फ्री करने का फैसला किया है। इससे पहले, 500 और 1000 के नोट रखने के कारण यात्रियों को टोल पर काफी लंबी लाइनों का सामना करना पड़ा। असमंजस की स्थिति के चलते टोल कर्मी इन नोटों के लेने से बचते नजर आ रहे थे। कई टोल बूथों पर जबरदस्त जाम लगा रहा। सरकार के इस फैसले के बाद फिलहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com