गढ़वा। शनिवार को सगमा प्रखंड के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मैनेजर विकास चन्द्रा बाइक पर धुरकी से सगमा ब्रांच आ रहे थे। मैनेजर विकास चन्द्रा पर लोलकी घाटी के पास कुछ असामाजिक लोगों ने हमला कर दिया।
आरोपी पहले से घात लगाए हुए थे। विकास चन्द्रा पर हमला कर दिया जिससे वे सड़क पर गिर गये। रास्ता व्यस्त होने के कारण आरोपी मौका पाकर वहॉं से भाग निकले।
इसके बाद शाखा प्रबंधक ने थाना प्रभारी को फोन से जानकारी दी।। थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पर पुलिस को भेजा।
मैनेजर को घायल अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal