लखनऊ। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न दलों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का क्रम लगातार जारी है।
इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हाथरस के बसपा से दो बार के विधायक गेंदालाल चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर तथा मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने गेंदालाल चौधरी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके के साथ जिला संयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भू प्रकाश उपाध्याय, बसपा के पूर्व जिला प्रभारी राम प्रकाश सागर सहित सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विद्यासागर सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आसन्न हार को देखकर हताशा में है। प्रदेश में हाशिए पर खड़ी कांग्रेस से गठबन्धन की वकालत कर रहे है।
मुख्यमंत्री इसी हार के डर से आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं। मीडिया से दूर रहने वाली बसपा सुप्रीमों भी हताशा में रोज प्रेसवार्ता कर रही है। कालेधन पर केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये कड़े कदम से सबसे ज्यादा बौखलाहट नोटों की बेटी मायावती में है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal