लखनऊ । समाजवादी पार्टी में पारवारिक कलह जारी । पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यूपी के सीएम अखिलेश और राम गोपाल यादव दोनों को ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दोनों को ही छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
मुलायम सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा राम गोपाल को विशेष अधिवेशन बुलाने का अधिकारी नहीं है। उनकी मंशा क्या है, समझ रहा हूं। इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलानी चाहिए थी। हमसे पूछना चाहिए था। मुख्यमंत्री भी समझ नहीं रहे हैं। राम गोपाल मुख्यमंत्री का भविष्य खत्म कर रहे हैं।

मुलायम ने कहा कि पार्टी हमारे लिए सबसे जरूरी है और इसको बचाना हमारी प्राथमिकता है। पार्टी को बचाने के लिए अखिलेश और रामगोपाल दोनों को छह साल के लिए निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, इसमें उनका क्या रोल था। हमने मेहनत की है और वे मजा मार रहे हैं।
मुलायम ने कहा कि मैं तय करूंगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा। मैंने अकेले ही पार्टी बनाई थी। इनका क्या योगदान है। राम गोपाल और अखिलेश पार्टी खत्म कर रहे हैं। मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश पर तंज करते हुए कहा कि अखिलेश क्या माफी मांगेगा, वो तो लड़ता है, पिता मानता होगा तो देखा जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal