कोलकाता। TMC संसदीय दल के नेता और लोकसभा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को CBI ने गिरफ्तार कर लिया। चिट फंड घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पार्टी के एक सांसद तापस पाल को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद यह पहली बार है जब बंदोपाध्याय से इस मामले में पूछताछ की गई।
उन्होंने मोदी सरकार पर अपने और तृणमुल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
रोज वैली चिट फंड घोटाले में शारदा घोटाले की तुलना में अधिक पैसा शामिल था। TMC सांसद तापस पॉल को भुवनेश्वर में विशेष CBI कोर्ट में पेश किया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal