लखनऊ। CM अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल को सपा का यूपी कैडर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पूर्व इस पद कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव काबिज थे। हालांकि सुबह ही ये तय हो गया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिलेश प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी नए चेहरे को ला सकते हैं।
नरेश उत्तम पटेल समाजवादी वादी पार्टी से विधानपरिषद के सदस्य हैं। इससे पूर्व वे सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। लेकिन शिवपाल ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उनसे संगठन का यह पद छीन लिया था। लेकिन अब अखिलेश ने उनकी पदोन्नति कर प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम बेहद ही शांत स्वभाव और स्वच्छ छवि के नेता माने जाते हैं।
पार्टी के भीतर चल रहे घमासान में अखिलेश शिवपाल यादव पर भारी पड़ गए हैं। पहले दवाब में शिवपाल यादव को अखिलश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द करना पड़ा था, और अब इन्हीं दो नेताओं ने शिवपाल को हाशिए पर डाल दिया है। मुलायम यादव द्वारा 5 जनवरी को बुलाए गए अधिवेशन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal