लखनऊ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस लाइन की 93 बटालियन में हुई। जवान की पहचान कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह (36) के रूप में की गई है। वह पारस नाथ सिंह का पुत्र था।
सूचना मिलने पर बटालियन इंस्पेक्टर ने पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया, जहां पुलिस जवान को गंभीर हालत में केजीएमयू ट्रामा सेंटर लेकर गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि उपेंद्र कुमार सिंह गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे ड्यूटी पर तैनात था, जब उसने अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। इस घटना ने बल के अधिकारियों और परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: पिपराघाट से शहीद पथ तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू
पुलिस अधिकारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है, और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal