कटिहार। कटिहार रेल मंडल के पूर्व लोकप्रिय डीआरएम एवं पीसीएसओ कर्नल शुभेंदु कुमार चौधरी का शव मिलने पर कटिहार रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गई है।
वे रविवार को अरूणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में निरीक्षण के क्रम में गिरने के बाद से लापता हो गए थे। उनकी खोजबीन एनडीआरएफ की टीम के साथ रेल और जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही थी।
बुधवार को उनका शव घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर डाउनस्ट्रीम में बरामद किया गया। मछुवारों की नजर शव पर पड़ने के बाद मछुआरों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान की और उसके बाद पूरे रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गई।
कर्नल शुभेंदु कुमार चौधरी काफी सक्रिय और चर्चित व अनुभवी रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी कमी सभी को हमेशा खलेगी।
सभी रेल अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की है। इस घटना से कई रेलवे अधिकारी और कर्मचारी सदमे में हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal