हवाना। फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को क्यूबा पहुंचे।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी गृहमंत्री के साथ है। क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो का निधन शनिवार को 90 वर्ष की उम्र में हो गया था।
फिदेल कास्त्रो को संसद के दोनों सदनों में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौन रखा गया। राज्यसभा में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उनकी उपलब्धियों के बारे में सदन को बताया।
कास्त्रो का निधन क्यूबा के लोगों और पूरी दुनिया के लिए एक अपरिवर्तनीय क्षति है। फिदेल कास्त्रो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 4 दिसंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के नेता शामिल होंगे। बोलीविया के एवो मोरालेस, वेनेजुएला के राष्ट्रपति, इक्वाडोर के राफेल कोरिया, निकारागुआ के डेनियल ओर्टेगा, साल्वाडोर सांचेज़, दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा, कीरीन के राष्ट्रपति, मेक्सिको के राष्ट्रपति, जिम्बाब्वे के रॉबर्ट मुगाबे, यूरोपीय संघ की तरफ से ग्रीक प्रधानमंत्री एवं अन्य लोग भी शामिल होंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal