लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार की शाम को प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के पांच अफसरों का स्थानांतरण हुआ है।
YOU MAY ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी के आवास में गौ माता ने दिया ‘दीपज्योति’ को जन्म
तबादलों के क्रम में अमित सक्सेना को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर बनाया गया है। राजवीर सिंह गौर को पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक बांदा, युवराज सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर भेजा गया है। इसी तरह योगेन्द्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम के पद से हटाते हुए पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या बनाया गया है। वहीं, दिलीप सिंह प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर से पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal