लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस और उत्तराखंड के लोकायुक्त रहे जस्टिस हैदर अब्बास रज़ा का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।
उनका इलाज लखनऊ स्थित उनके आवास पर हो रहा था, जहां लोहिया हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए. क्यू. जिलानी की देखरेख में उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी जा रही थी।
शाम करीब 7:30 बजे जस्टिस रज़ा ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न्यायपालिका और समाज के प्रतिष्ठित वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। जस्टिस रज़ा को उनके न्यायिक योगदान और लोकायुक्त के रूप में उनकी निष्पक्ष सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
उनके परिवार और करीबी सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और अन्य विवरण जल्द साझा किए जाएंगे। जस्टिस हैदर अब्बास रज़ा के जाने से देश ने एक प्रख्यात न्यायविद् और आदर्श व्यक्तित्व खो दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal