लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहा विवाद रविवार को चरम पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई के बाद पार्टी अब दो फाड़ के कगार पर है।
मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर पार्टी के एमएलए और एमएलसी के साथ बैठक कर रहे हैं। खबर है कि बैठक के दौरान उन्होंने शिवपाल, ओम प्रकाश, नारद राय और शादाब फातिमा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। सूत्रों का कहना है कि अभी और मंत्री बर्खास्त हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमर सिंह पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal