चंडीगढ़। हरियाणा के चरखी दादरी में अपराधियों ने बैंक में सेंध लगाकर 35 लाख रूपए पर हाथ साफ कर लिया।
बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद न हो जाए। इसके लिए उसके तार को भी काट दिया था। पुलिस पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बिरली गांव में केनरा बैंक की शाखा है। शुक्रवार की सुबह बैंक के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई दिखायी दी। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर को दी।
बैंक में दीवार टूटी होने की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर मैनेजर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अंदर का जायजा लिया। तो बैंक में रखे 35 लाख रूपए गायब मिले। जिसमें 25 लाख पुराने नोट व 10 लाख नई करेंसी शामिल है।
यही नहीं रात्रि में उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद न जो जाए। इसलिए बदमाशों ने सीसीटीवी की तार को ही काट दिया था। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal