
किशनगंज। राज्य में शराब बंदी लागू होने के बाद से दुध की दुकान व दुध से बने सामानों की ब्रिकी में वृद्धि हुई है।
यह बात स्थानीय ऐतहासिक रूई-धाशा मैदान में आयोजित चेतना सभा में सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने अपने निश्चय यात्रा के दौरान कही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बंदी के बाद लोगों के नाजायज खर्चे शराब में जो जाते थे,अब वह बचने लगे हैं। ऐसे में दूध के बने सामानों की बिक्री बढ़ना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में क्राइम-दरों में भी इस वर्ष भारी गिरावट हुई है। उन्होनें कहा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोक सेवा अधिकार को कारगर तरीकें से लागू किया गया है, लोक जन शिकायत का सीधे निवारण के लिए लोक शिकायत केंद्र के माध्यम से निवारण की व्यवस्था की गई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal