Sunday , April 28 2024

इंडोनेशिया भूकंप में 84,000 लोग बेघर, 100 से ज्यादा की मौत

 
kkkजकार्ता। पश्चिमी इंडोनेशिया में आए भूकंप के बाद करीब 84,000 लोग बेघर हो गए हैं।
 
पिछले सप्ताह आशे प्रांत में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
आसेह प्रांत के पीडी जाया जिले में 6.5 तीव्रता का भूकंप उस सयम आया जब लोग फज्र की नमाज की तैयारी कर रहे थे।
 
आसेह प्रांत 2004 में हिंद महासागर में आए विनाशकारी सुनामी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था। ढही हुई इमारतों के मलबों से कई शव बाहर निकाले गये हैं। अभी क्षेत्र में बचावकर्मी लगे हुए हैं।
 
आसेह में आए भूकंप से हजारों घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना से लोग सदमें में हैं। घायलों को अस्पतालों और अस्थाई क्लीनिकों में भर्ती कराया गया। 
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com