J&K। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में LOC के पास बटाल गांव में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। ये आतंकी हमला कैंप पर रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ है। इस हमले में 3 कर्मचारियों की मौत की खबर है।
ये तीनों GREF के लिए काम कर रहे मजदूर बताए जा रहे हैं। कैंप में अंदर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों के छुपे होने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबल पूरी तरह से सर्तकता बरत रही है।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अब कैंप के अंदर से फायरिंग की आवाज नहीं आ रही है। अभी तक आतंकियों की लोकेशन का भी पता नहीं लग पाया है। कश्मीर में सेना के सभी कैंपों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। GREF बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा है। ये सीमा से सटे इलाकों में सड़क निर्माण के काम में लगा था।
सूचना के अनुसार देर रात बटाल गांव में फायरिंग की आवाजें सुनाई दी। वहां गांववालों ने 2-3 आतंकी देखे जाने का भी दावा किया है। आतंकियों ने इंजीनियरिंग फोर्स कैंप को अपना निशाना बनाया।
आतंकियों ने जिस कैंप को निशाना बनाया है वो LOC से 2 किलोमीटर दूर है। इस आतंकी हमले के बाद सेना के सभी कैंपों को अलर्ट कर दिया गया। सीमा पार के आतंकियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal