जालौन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह गांव के ही शनि याज्ञिक के यहां ट्यूशन पढ़ती थी। इसी दौरान शनि ने उसे शादी का झांसा देकर फंसा लिया।
उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 31 अक्तूबर को जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने धमकी देकर उसे अपने घर बुला लिया।
Read It Also :- सीएम योगी का फ़रमान:कार्यालय में फाइलें तीन दिन से अधिक नहीं रुकनी चाइए
ट्यूशन शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने शादी करने की बात कही तो उसने रात में उसे बुलवाकर अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने जब परिजनों को बात बताई तो उनके होश उड़ गए।
पिता के साथ पहुंची छात्रा ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal