मोगा। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का पंजाब प्रवास के तीसरे दिन जमकर विरोध हुआ।
केजरीवाल के दौरे का विरोध करनेवालों ने केजरीवाल की गाड़ी पर विरोध जताते हुए पत्थर भी फेंका। किसी को चोट लगने की खबर नहीं है।
मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल की मोगा के निहालसिंह वाला में रैली थी। अरविन्द केजरीवाल दोपहर में रैली के लिए निकले। निहाल सिंह वाला पहुंचने पर लोगों ने केजरीवाल का विरोध किया।
आम आदमी पार्टी के मीडिया सेल के अनुसार केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर भी फेंका गया। केजरीवाल या उनके किसी भी समर्थक को इससे नुकसान नहीं पहुंचा है। केजरीवाल का काफिला रैली स्थल के लिए रवाना हो गया।
मीडिया सेल ने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस के सामने हुई, लेकिन पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पर पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल के पंजाब प्रवास का कांग्रेस व अकाली दल लंबे समय से विरोध कर रहें हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal