Friday , April 26 2024

कृष्णा पूनिया ने छेड़खानी कर रहे शोहदो को सिखाया यह सबक

%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%beनई दिल्ली। कृष्णा पुनिया जैवलिन थ्रो में दुनियाभर में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने छेड़खानी कर भाग रहे  मनचलों को दौड़कर पकड़ने का साहस दिखाया।

घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे की है कृष्णा पूनिया ने दो डरी सहमी सी खड़ी लड़कियों को देखा, जिनकों तीन मोटरसाईकिल पर सवार बदमाश लड़के परेशान कर रहे थे।

वहां पर खड़े लोगों नं उन लड़कों को टोका तक नहीं। लेकिन कृष्णा से ये सहन नहीं हुआ। वह तुरंत अपनी गाड़ी से उतरी और लड़कियों से पूछा तो वे रोने लगी। रोते हुए उन्होंने पुनिया को घटना की जानकारी दी।

बेटियों को इस हाल में देख कृष्णा पूनिया को गुस्सा आ गया। उन्होंनेउन लड़कों के पीछे पैदल ही दौड़ लगा दी। तीन में से दो लड़के कृष्णा को गाड़ी से उतरता देख पहले ही घटना स्थल से भाग चुके थे। तीसरा लड़का सूरजभान मोटरसाईकिल पर सवार होकर भागने लगा, तो कृष्णा पूनिया उसके पीछे दौड़ पड़ीं।

पुनिया ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सभी ने युवक को घेर लिया। इसके बाद सादुलपुर थाने फोन कर कृष्णा ने घटना की जानकारी दी। कुछ ही समय में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। वहां पर उस बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

चूरू जिले के गांव गागडबास की कृष्णा पूनिया की चर्चा आज फिर से जिले भर में हो रही है। इस बार उन्होंने जो किया, वह उनके एक जागरूक महिला और जनप्रतिनिधि होने का सबूत है।  

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com