लखनऊ। लखनऊ में नशे में धुत लोगो से भरी कार बीती रात एक रैन बसेरे में घुस गई। कार दुघर्टना में 4 मजदूरों की मौके पर ही दम तोड़ दिए।
दर्दनाक हादसा लखनऊ शहर के बहुखंडी मंत्री आवास के सामने बने रैन बसेरे में हुआ। घायलों को इलाज के लिए 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 4 की हालत नाजुक है।
गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पकड़े गए युवकों में एक पूर्व विधायक तो एक उद्योगपति बेटा है। बताया जा रहा है कि DGP आवास की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने रैन बसेरे की लोहे की पाइप तोड़ते हुए अंदर जा घुसी और वहां पर सो रहे लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। रैन बसेरे में उस समय लगभग 80 मजदूर थे।
मृतकों की पहचान पृथ्वी राज, ननकऊ, अब्दुल और गोखरन के रूप में की गई है। यह सभी बहराइच के निवासी थे। दो अज्ञात की भी मौत हुई जिनकी पहचान की जा रही है। मौके पर मिली कार पुनीत अरोड़ा के नाम से रजिस्टर्ड है। जानकारी के अनुसार कार में 5 लोग सवार थे।
घटना के बाद घबराये युवक भागने लगे। तभी रैन बसेरे में सो रहे लोगों ने इनमें से दो को दबोच लिया। बाकी के 3 भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवकों में से एक पूर्व विधायक अशोक रावत का पुत्र है जबकि दूसरा युवक उद्योगपति का बेटा है। मामले में पुलिस दोनों युवकों से उनके साथियों के बारे पूछताछ की जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal