मनाली। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आया एजेंट पिछले 5 महीनों से कुल्लू के बंजर घाटी स्थित सिधवा गांव में नाम बदलकर रह रहा था।
एजेंट के दो साथी इससे पहले ISI से संबंध होने के आरोप में दिल्ली में गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आबिद खान मूल रूप से उत्तरी बेंगलुरु का रहने वाला है। वह इंडोनेशिया में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सीरिया भागने की योजना बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आविद कुछ ही दिनों में यहां से इंडोनेशिया जाने वाला था।
आबिद ने ईसाई बनकर अपना नाम पॉल रख लिया था। वह सिधवा के चर्च में रह रहा था। नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) से सूचना मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने उसका पासपोर्ट, लैपटॉप और सेलफोन बरामद कर लिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal