लखनऊ। राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अतुल वाजपेयी सहित उनके राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिससे राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी का पूर्णरुपेण कांग्रेस पार्टी में विलय किया।
इस अवसर पर शीला दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी की किसान यात्रा तथा 27 साल यूपी बेहाल यात्रा, राहुल संदेश यात्रा एवं अब शिक्षा-सुरक्षा-स्वाभिमान यात्राओं के जरिए कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच लाने एवं गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाने से आम जनता का पार्टी के प्रति लगाव बढ़ा है।
इस मौके पर जनपद मुरादाबाद के भारतीय एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सलीम अख्तर एवं शबाना सिद्दीकी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal